Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जौनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्पष्टीकरण तलब
  • टिहरी

जौनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 31/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिक्षा विभाग की बैठक लेते हुए बोर्ड परीक्षा, विद्यालयों के निर्माण कार्य, अध्यापकों तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने जौनपुर के बीईओ का विद्यालयों में निर्धारित दूरी से बाहर आवाजाही करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही न करने पर स्पष्टीकरण तलब किया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम दीक्षित ने कहा कि छात्रों की शिक्षा को लेकर सभी अपने कर्तव्यों का पालन गंभीरता से करें। कहा कि अध्यापकों का आवास विद्यालयों से 8 किमी के दायरे में हो, इसके लिए सभी बीईओ स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। साथ ही विद्यालय में समय से न पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर के निरीक्षण कर बीडीओ से समन्वय कर कार्यो की फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने, अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने को कहा।डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के लिए विगत वर्षों के पेपरों का पैकेज बनाकर विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जाए। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो, यदि छात्र अनुपस्थित रहता है, तो अभिभावकों को फोन कर जानकारी ली जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंडल स्तर पर वर्ष 2024-25 में जिले के विभिन्न ब्लॉक से 16 विद्यार्थियों का चयन डॉ. शिवानंद नौटियाल स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। इस मौके पर सीडीओ डॉ.अभिषेक त्रिपाठी,डीडीओ मो.असलम, डीईओ बेसिक हेमलता भट्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक ली
Next: यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.