Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में ब्लॉक प्रमुख समेत बीडीसी मेंबरों ने ली शपथ
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में ब्लॉक प्रमुख समेत बीडीसी मेंबरों ने ली शपथ

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   ब्लॉक प्रमुख समेत 40 बीडीसी सदस्यों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब गुरुवार को परिचय बैठक होगी। बुधवार को मंडी समिति परिसर में ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रगट सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख विमल कुमार को एसडीएम चतर सिंह चौहान ने शपथ दिलाई। इसके बाद 37 बीडीसी सदस्यों को भी एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने सभी के सहयोग से विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख को शॉल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने सभी से मिलजुलकर विकास करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के विकास में बिना भेदभाव के काम करने का भरोसा दिलाया। यहां प्रभारी बीडीओ राजेश यादव, चन्द्रशेखर जोशी, चरनजीत सिंह, रवि डोगरा, राम मेहरोत्रा, तीरथ सिंह, कश्मीर सिंह, जुम्मा खां, खड़क सिंह, मनपीत लाडी, राजकुमार, विमल ,तरूण पधान, मो. हसन, सिद्वार्थ सिंघल, सनी पधान, रोबी पधान, सरफराज हुसैन आदि रहे।
किसान यूनियन, निर्दलीय, कांग्रेस के बीडीसी सदस्यों ने नहीं किया स्वागत :  शपथ से पहले बीडीसी सदस्यों से मंच पर बैठे अतिथियों का स्वागत कराया गया, लेकिन किसान यूनियन, निर्दलीय और कांग्रेस के बीडीसी सदस्यों ने भाजपा के पदाधिकारी का स्वागत नहीं किया। उनके नाम से आवाज लगती रही। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि समारोह में पहली बार आए बीडीसी मेंबरों का स्वागत किया जाना चाहिए था, लेकिन भाजपा एवं ब्लॉक प्रशासन ने मेंबरों का सम्मान कराने के बजाए भाजपाइयों का सम्मान कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका की ओर से लगाये टैरिफ से होने वाले विपरीत प्रभाव की दें जानकारी
Next: शाही स्नान की जगह अमृत स्नान नाम दिया जाए : अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.