Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर के दो संग्रह अमीनों के निलंबन की संस्तुति
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर के दो संग्रह अमीनों के निलंबन की संस्तुति

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

काशीपुर। एडीएम ने तहसील और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर अफसरों को जल्द ही लंबित मामले निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही वसूली में लापरवाही बरतने वाले दो संग्रह अमीनों के निलंबन की संस्तुति डीएम को की। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण में मिली खामियों को समय सीमा के भीतर सुधारने की अफसरों को हिदायत दी। शनिवार शाम करीब चार बजे जसपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे एडीएम ललित नारायण मिश्र ने कोर्ट एवं कार्यालय के अभिलेख देखे। इसके बाद उन्होंने तहसील में संग्रह कक्ष, नजारत, भूलेख कक्ष, नायब नाजिर कक्ष और ई-डिस्ट्रिक्ट आदि कक्षों का निरीक्षण किया और कर्मियों से वसूली, प्रमाण पत्र दाखिल खारिज और 143 की पत्रावलियों के बारे में जानकारी ली।उन्होंने पीएम किसान निधि पर संतोष जताते हुए किसानों के कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। एडीएम ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार पूनम पंत से भी कई जानकारियां ली तथा जनहित के कार्यों को लंबित न कर शीघ्र निपटाने को कहा। एडीएम ने नाजिर कक्ष में धनराशि का मिलान न होने पर ऑडिट कराने एवं काफी समय से गायब लेखपाल आजाद सिंह को चार्जशीट देने के एसडीएम को निर्देश दिए। एडीएम ने वसूली में लापरवाही बरतने पर संग्रह अमीन संजय सक्सेना और अंशुल रावत को निलंबित करने की डीएम को संस्तुति की। एसडीएम ने बताया एडीएम ने पुराने मामलों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिये हैं। बताया मुआयना करीब आठ बजे तक चला। यहां नायब तहसीलदार राजेश चौहान, प्रकाश मेहर, मोहित चौहान, विंतेश सक्सेना, एचएस जोशी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तालाब के निर्माणाधीन कार्य की धीमी गति पर डीएम नाराज
Next: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.