Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जर्जर मार्गों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण
  • देहरादून

जर्जर मार्गों पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र अंतर्गत करीब बारह गांवों के ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मुहैया कराने वाला बानसू-जखनोग-धनपौ मोटर मार्ग पिछले आठ वर्षों से खस्ताहाल है। इस मार्ग पर ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डाल कर सफर करना पड़ता है।
स्थानीय ग्रामीण अजीत चौहान, दिनेश उनियाल, अजीत तोमर, संदीप, पुनीत चौहान, संजय खन्ना ने बताया कि करीब एक माह तक इसी मार्ग से होते हुए प्रत्याशी वोट मांगने के लिए गांवों में पहुंचे, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने मार्ग के सुधारीकरण का आश्वासन नहीं दिया है। मार्ग पर मौजूद गड्ढे, उखड़ी पेंटिंग यहां हर रोज दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। क्षेत्र की करीब तीन हजार की आबादी इसी मार्ग से आवागमन करती है। ग्रामीण अपनी नगदी फसलों को भी इसी मार्ग से मंडी तक पहुंचाते हैं। बताया कि इस मार्ग पर वाहन चालक रात में सफर करने से मना कर देते हैं। ऐसे में गांव में रात के समय किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सुबह होने का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग सुधारीकरण की मांग लोक निर्माण विभाग से की है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही सुधारीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

सीमांत तहसील क्षेत्र अंतर्गत डिमीच-चाजोई पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग पर मलवा बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियन्ता को पत्र भेजकर सड़क से मलबा हटाने की मांग की। त्यूणी चकराता मंसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग भंदरौली धार से डिमीच चाजोई गांव के लिए लगभग दस किमी सड़क बनी हुई है। लेकिन बारिश से सड़क पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से सड़क संकरी हो गई। जिसमें वाहन चालकों को आवागमन मे दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीण चैतराम गौड, दिवान सिंह, तोला सिंह, अछर सिंह, जयपाल, पूर्व बीडीसी मेम्बर खजान सिंह, माधो सिंह चंदन सिंह, रतन सिंह, बारू सिंह, सहजराम आदि ने अधिशासी अभियन्ता को पत्र भेजकर शीघ्र कार्यवाई की मांग की है। अधिशासी अभियन्ता आरके टम्टा ने बताया कि अपर सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गयी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरबर्टपुर-पांवटा हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, एक कार पलटी
Next: आगामी सरकार को लेकर कयासों का दौर जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.