Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिना पंजीकरण चार धाम यात्रा के लिए आए वाहनों को वापस भेजा
  • हरिद्वार

बिना पंजीकरण चार धाम यात्रा के लिए आए वाहनों को वापस भेजा

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा के लिए प्रदेश में एंट्री कर रहे वाहनों की बॉर्डर पर ही सख्ताई से चेकिंग शुरू कर दी गई है। जांच पड़ताल के बाद बगैर पंजीकरण आ रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को बॉर्डर से ही वापस कर दिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग किए जाने और वीकेंड के चलते शनिवार को बॉर्डर पर वाहनों की भारी भीड़ रही। चार धाम यात्रा शुरू होने के कुछ दिन बाद ही धामों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का बेहद दबाव बन गया। जिस कारण व्यवस्था चरमरा गई। इसके बाद मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदेश के बैरियरों पर बगैर पंजीकरण चार धाम के लिए आ रहे वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए थे। शनिवार को पुलिस ने प्रदेश की सीमा पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। दिल्ली की तरफ से आ रहे सभी टूरिस्ट वाहनों की बॉर्डर पर जांच पड़ताल की गई। श्रद्धालुओं से प्रदेश में आने का कारण और उनके वाहनों के नंबर भी नोट किए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर तक बगैर पंजीकरण आ रहे हैं करीब दस वाहनों को बॉर्डर से वापस लौटा दिया गया। वीकेंड होने की वजह से शनिवार को हाईवे पर वाहनों का अच्छा खासा दबाव था। चेकिंग के दौरान कुछ-कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनती रही। जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान सीओ मंगलौर विवेक कुमार एवं कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चार धाम पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करोड़ों की संपत्ति पर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Next: उत्तराखंड को आल इंडिया बैडमिंटन में मिले दो गोल्ड मेडल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.