Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सूरज के अध्यक्ष बनने पर शिक्षकों में खुशी
  • देहरादून

सूरज के अध्यक्ष बनने पर शिक्षकों में खुशी

RNS INDIA NEWS 03/01/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पछुवादून की झोली में आने से यहां कि शिक्षकों में खुशी का माहौल है। पछुवादून के विद्यालय में तैनात शिक्षक सुंदर मंद्रवाल जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। शिक्षकों का कहना है कि स्थानीय जिलाध्यक्ष होने से क्षेत्र के शिक्षकों को लाभ मिलेगा। खासकर कालसी, चकराता ब्लॉक के दुर्गम विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अपनी समस्याओं को लेकर देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल, अधिवेशन की तिथि घोषित होने के बाद से ही पछुवादून, जौनसार बावर के शिक्षक जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध कराने की कोशिश में लगे हुए थे। आखिरकार शिक्षकों की कोशिश रंग लाई और कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ। जूहा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव समिति के संयोजक अनंत सोलंकी ने बताया कि विकासनगर ब्लॉक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल तिपरपुर में तैनात शिक्षक सूरज मंद्रवाल निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए, जबकि विशाल सिंह सिंधवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अश्वनी भट्ट जिला मंत्री, सुरक्षा चौहान कोषाध्यक्ष और अनूप भट्ट जिला संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। जिला कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव पर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, चकराता ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष संतराम जिनाटा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा आदि ने खुशी जाहिर की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवारा पालतू पशु व जंगली जानवर फसलों को कर रहे हैं चट
Next: सीएम धामी ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अल्मोड़ा जनपद के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.