Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद में संचालित योजनाओं का कार्य समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें
  • अल्मोड़ा

जनपद में संचालित योजनाओं का कार्य समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें

RNS INDIA NEWS 21/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सचिव उत्तराखंड शासन विनोद कुमार सुमन ने अपने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड सभागार ताड़ीखेत में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की। सचिव ने विभागावार योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचालित योजनाओं का कार्य समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लघु सिंचाई, सिंचाई, कृषि, उद्यान, जल निगम, पीएमजीएसवाई, लोनिवि सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें। इस दौरान सचिव ने जनपद में संचालित विभिन्न नवाचारी कार्यों एवं योजनाओं की भी समीक्षा की। कार्यों का प्रस्तुतीकरण देखकर सचिव ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसे ही कार्यों को धरातल पर उतारा जाए तथा लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। कहा कि योजनाओं का बेहतर ढंग से प्रचार प्रसार किया जाए जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का पता चल सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वें लोगों के प्रति संवेदनशील होकर व्यवहार करें, लोगों के कार्यों में कोताही न बरतें बल्कि उनके साथ आत्मीयता के साथ पेश आएं तथा उनके कार्यों को करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। सीडीओ शर्मा ने सचिव विनोद कुमार सुमन को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनपर गंभीर होकर कार्य किया जाएगा। यहां ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत बबली मेहरा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, तहसीलदार रानीखेत दीपिका आर्या, खंड विकास अधिकारी ताड़ीखेत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Next: राशिफल 22 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.