Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद में चारा विकास को लेकर बैठक, पंचवर्षीय परियोजना पर चर्चा
  • अल्मोड़ा

जनपद में चारा विकास को लेकर बैठक, पंचवर्षीय परियोजना पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 08/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-08 at 18.09.53_11zon

अल्मोड़ा। जनपद में चारा विकास और चारे की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन तथा इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एरिड ट्रॉपिक्स की टीम के साथ पशुपालन, कृषि, वन, डेयरी, उद्यान और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि अल्मोड़ा में चारा विकास, चारा स्थिरता और पर्यावरण पर इसके प्रभाव के अध्ययन के लिए पंचवर्षीय परियोजना प्रस्तावित की जा रही है। इस परियोजना का नोडल विभाग पशुपालन विभाग रहेगा, जबकि अन्य विभाग सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। परियोजना का संचालन मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और पहाड़ी क्षेत्रों में चारा उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों के बारे में टीम को जानकारी दी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक के बाद एफएओ और आईसीआरआईसैट की टीम को भैंसवाड़ा चारा प्रक्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण भी कराया गया, ताकि जनपद में चारा विकास की वर्तमान स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया जा सके। बैठक में कृष्णन पुल्लासन्ना, एड्रियन बर्शंस, माया नायर, डॉ. एस. नेदुमरन, डॉ. इसरार माजिद और डॉ. निरंजन पधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डे-केयर संस्था की बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा
Next: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.