Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

जनपद की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 20/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था, राजस्व/वसूली से सम्बन्धी कार्यों आदि की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई। स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को जनपद की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब भी भारी वर्षा या अन्य किसी कारण से आपदा की परिस्थितियां बनती हैं तो ऐसी परिस्थिति में कतई भी कोताही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा संबंधी किसी भी घटना में त्वरित कार्यवाही की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक घटना में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौके पर जरूर पहुंचे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में अवैध खनन, अवैध तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी, ओवर लोडिंग जैसे सभी अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जाएं एवं ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन की गतिविधियों को बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में ग्राम स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने के दिन और स्थान तय किए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर जो भी मजिस्ट्रियल जांच लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा, जैंती/भनोली एनएस नगन्याल, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कलेक्ट्रेट स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया
Next: जल संस्थान ठेका कर्मचारी बोले, ठेकेदारी प्रथा हो समाप्त

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.