Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सादगी के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
  • बागेश्वर

सादगी के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

RNS INDIA NEWS 11/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन जिले में सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना का असर महोत्सव पर रहा। जिसके चलते नगर के मुख्य राधाकृष्ण मंदिर पर ताला लटका रहा। हालांकि भक्त मंदिर में आए और उन्होंने गेट के बाहर से ही भगवान की पूजा अर्चना की। मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस भी तैनात रही। इधर चैगांवछीना के मुरलीउडियार में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भजन कीर्तन किए। भगवान की पूजा अर्चना कर सुख और शांति का आशीर्वाद लिया। अधिकांश भक्तों ने घर पर रहकर ही उपवास रखा और पूजा पाठ कर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया। श्रीकृष्णजन्माष्टी पर्व पर हर साल नगर के वनखोला स्थित राधाकृष्ण मंदिर में विशाल मेला लगता था। कई दिन पहले से महोत्सव की तैयारियां शुरू हो जाती। तीन या पांच दिन के महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सांस्कृति कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन होता था। इस साल मंदिर कमेटी के लोगों ने कोरोना को देखते हुए मंदिर के कपाट बंद रखने का फैसला लिया। इसके बावजूद सीमित संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गेट के बाहर से ही पूजा अर्चना की। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिर खुले रहे। मुरलीउडियार के श्रीकृष्ण मंदिर में ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि अन्य सालों की तरह यहां उत्सव का माहौल नहीं था। इसके बावजूद भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन कर महोत्सव मनाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज
Next: जंगल में बादल फटने से तबाही

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.