Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जंगलों को आग से बचाने के लिए छात्रों ने रैली निकाली
  • टिहरी

जंगलों को आग से बचाने के लिए छात्रों ने रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को संयोजक प्रो. सुबोध कुमार और सह संयोजक आराधना बधानी के नेतृत्व में वनाग्नि जागरूकता को लेकर परिसर से बादशाहीथौल चौक तक रैली निकाली। बुधवार को आयोजित रैली को लेकर रैली के संयोजक प्रो सुबोध कुमार तथा सह संयोजक डॉ. आराधना बधानी ने बताया कि स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी, बीकॉम के चतुर्थ सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में या अनिवार्य कोर्स के तहत जन जागरूकता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी पाठ्यक्रम के तहत परिसर के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की विभिन्न जंगलों में हो रहे आग से नुकसान तथा पर्यावरण को क्षति के बारे में रैली निकालकर आसपास के क्षेत्र को नारे व पोस्टरों के माध्यम से जागरूक किया। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में नई शिक्षा नीति के तहत समय-समय पर पर्यावरण जागरूकता रैलियों का आयोजन करना जरूरी है। बुधवार को रैली से आम लोगों को जागरूक कर बताया गया कि वनाग्नि का पेड़-पौधों के नुकसान के साथ ही जंगली जानवरों व पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए वनों की आग रोकने के लिए सभी को सहयोग करते हुए वनाग्नि की सूचना अधिकारियों को देनी चाहिए। रैली में प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. मनमोहन सिंह नेगी, समिति के संयोजक प्रोफेसर सुबोध कुमार, डॉ. आरएल डंगवाल, डॉ. रविंद्र, डॉ. सुमन लता, डॉ. हंसराज विष्ट, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. सुनील, छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, उपाध्यक्ष वैभव, कार्तिक, प्रशांत, आशीष चमोली, फिजा परवीन, साक्षी उनियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: बैठक में प्रतिभाग नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.