Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जनधन खाते से हुई ठगी मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

जनधन खाते से हुई ठगी मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। बगवाड़ा भट्टा में सरकारी कर्मचारी बताकर जनधन खाते से लोगों की धनराशि को धोखाधड़ी से निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बगवाड़ा निवासी पूजा देवी सहित महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बीस दिन पहले उनके गांव में एक युवक सरकारी कर्मचारी बनकर आया और सरकार की योजना के तहत एक लाख का लोन देने की बात कही। इसके झांसे में आकर चार-पांच महिलाओं ने जनधन खाते की किताब, आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज लिये थे और जल्द ही लोन की स्वीकृति का भरोसा दिया था। कुछ दिनों बाद जब खाते में रकम नहीं आई तो बैंक जाकर जांच करवाई गई तो पूजा के खाते से 11600 रुपये, लालमती के खाते से 25200 रुपये, देवकी से दस हजार रुपये, फूलवती के खाते से 5500 और सोमवती के खाते से 21000 रुपये की धनराशि निकाली गई थी। मामले की तहरीर आने के बाद बगवाड़ा चौकी प्रभारी ने मामले की तफ्तीश कर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट भेजी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुपयों के लिए भाजपा नेता की प्रताड़ना से लापता हुआ युवक
Next: गोठा में पांच कच्चे घर जले, लाखों की नगदी व सामान जला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.