Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनाक्रोश रैली में प्रस्तावित कूड़ा घर के खिलाफ भरी हुंकार
  • देहरादून

जनाक्रोश रैली में प्रस्तावित कूड़ा घर के खिलाफ भरी हुंकार

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
16 (31)

ऋषिकेश। लालपानी बीट गुमानीवाला में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए आंवटित भूमि को लेकर जनाक्रोश थम नहीं रहा है। संघर्ष समिति ने क्षेत्र में जनाक्रोश रैली निकालकर प्रस्तावित कूड़ाघर के खिलाफ हुंकार भरी। आक्रोशित लोगों ने चेताया कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर वित्त मंत्री का घेराव करेंगे।   बुधवार को गुमानीवाला में प्रधान दीपिका व्यास के नेतृत्व में कूड़ा घर के विरोध में जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए अमित ग्राम शहीद स्मारक पहुंची, यहां जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में आक्रोशित लोगों ने लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया। कहा कि यदि यहां पर ऋषिकेश, हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों का कूड़ा डाला गया तो ग्रामीण उसकी खिलाफत करेंगे। मौके पर मौजूद पूर्व जैव वैज्ञानिक विजय भट्ट ने कहा कि जिस स्थान पर कूड़ा डंप किया जाता है, उस क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित होता है। साथ ही पीने का पानी भी दूषित हो जाता है। यह मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नगर निगम पार्षद विपिन पंत और विजेन्द्र मोघा ने प्रस्तावित कूड़ाघर के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं होने पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का घेराव करेंगे। जनाक्रोश सभा में मानवेंद्र कंडारी, रंजीत थापा, रमजान अली, मोहम्मद रफी, लाल सिंह बोरा, पुरुषोत्तम बडोनी, नत्थीलाल सेमवाल, राजू गुनसोला, कुलदीप, सुशीला भट्ट, लीला, एला, उमा विश्वास, लक्ष्मी, सुषमा रमोला, रोशनी, कमला, रीना रांगड़, पूजा थापा, मथुरा देवी, सावित्री तिवारी, सुधा, जसोदा, कमला, परमजीत, पार्वती, राजमती रावत, विमला, विनीता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों की स्मैक के साथ बरेली का नशा तस्कर गिरफ्तार
Next: हथियारों की खरीद पर चर्चा करने वाले देशों में भारत बड़ा उदाहरण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.