Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जन संघर्ष मोर्चा ने की भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग
  • देहरादून

जन संघर्ष मोर्चा ने की भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

सिर्फ छोटी मछलियों पर हो रही कार्रवाई, घोटाले के बड़े मगरमच्छ पकड़ से बाहर: नेगी

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश में आए दिन सामने आ रहे भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। मोर्चा अध्यक्ष का कहना है कि सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई की जा रही है। जबकि घोटाले के मास्टरमाइंड बड़े मगरमच्छ पकड़ से बाहर है। गिरोह के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश किया जाना जरूरी है। शुक्रवार को विकासनगर के अस्पताल रोड स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से अब तक नौकरियों, भर्तियों में परत दर परत धांधलियां सामने आ रही हैं, ऐसे में आवश्यक है कि जिन भर्तियों में घोटाले का खुलासा हो चुका है, उनकी जांच में बड़े सरगनाओं के नाम का भी खुलासा किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक छोटी मछलियों और सांगठगांठ कर नौकरी पाने वालों पर ही कार्रवाई की गई है। जिनकी सरपरस्ती में सारा खेल खेला गया, उन पर शिकंजा कसने से सरकार कतरा रही है। कहा कि ऐसे में न्याय संगत यही होगा कि सभी भर्तियों, नियुक्तियों की सीबीआई जांच की जाए। मोर्चा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दुर्भाग्य है कि अधिकारियों और दलालों के गिरोह ने होनहार युवाओं को दरकिरनार कर मोटी रकम लेकर नौकरियां बांटी। कहा कि प्रदेश का उच्च शिक्षित युवा नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं, जबकि दलालों के माध्यम से नौकरी पाए लोग मौज मस्ती काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन भर्तियों में भ्रष्टाचार, घोटाला, सांठगांठ का मामला उजागर हो चुका है, उन मामलों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। ताकि घोटालेबाजों के चेहरे बेनकाब हो सकें। इस दौरान ओपी वर्मा, पिन्नी शर्मा, आकाश पंवार आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती घोटालों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी आप
Next: जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों की मदद को आगे आई बीकेटीसी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.