Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जमीनी विवाद में युवक ने की ताई की हत्या
  • पौड़ी

जमीनी विवाद में युवक ने की ताई की हत्या

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी में सोमवार देर रात एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते लाठी-डंडों से हमला कर अपनी ताई की हत्या कर दी, जबकि ताऊ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृपाल सिंह मेहरा और कुंदन सिंह मेहरा सगे भाई हैं और लंबे समय से उनका आपस में जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार रात को कृपाल सिंह मेहरा ने विवादित जमीन पर स्थानीय ट्रैक्टर वालों से शटरिंग का सामान डलवाया। तभी किसी ने कुंदन के पुत्र राहुल को ये सूचना दे दी। जिसके बाद राहुल ने मौके पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव के लिए वहां पहुंची कृपाल सिंह की पत्नी 58 वर्षीय नंदी देवी और कृपाल सिंह पर राहुल ने लाठी डंडों से कई वार किए। जिससे नंदी देवी को गहरी चोटें आ गई। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नंदी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृपाल सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग विस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण नाराज
Next: भोजन माताओं ने की न्यूनतम वेतन 26 हजार देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.