Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • देवप्रयाग विस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण नाराज
  • पौड़ी

देवप्रयाग विस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण नाराज

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  देवप्रयाग विधानसभा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत दिए गए कनेक्शनों पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा कनेक्शनों की गलत रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सामाजिक कार्यकार्ता गणेश भट्ट के नेतृत्व में पहुंचे दंदेली, सिरनी, बागवान, धारकोट, सिरोला, जियालगढ़ अनु बस्ती के ग्रामीणों ने कीर्तिनगर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। गणेश भट्ट ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। दूसरी ओर स्थानीय विधायक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन की उपलब्धियों का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से बागवान, पौड़ीखाल, लछमोली आदि पेयजल पंपिंग योजनाओं से जल जीवन मिशन में दिए गए कनेक्शन पर पानी आपूर्ति की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने की मांग की है। दंदेली गांव के ग्रामीण रंगी लाल और राहुल कुमार ने बताया कि अनु बस्ती में पिछले 2 साल से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुरानी व्यवस्था के तहत सीधे मुख्य टैंक से पेयजल लाइन जोड़े जाने की मांग की है। जियालगढ़ के ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि उनके तोक में बना हुआ पेयजल टैंक 4 वर्ष से लीकेज कर रहा है, जिस पर पानी एकत्र नहीं हो पाता है, जिस कारण गांव में पानी की भारी कमी बनी हुई है। बागवान गांव के गोविन्द प्रसाद ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से उनके घर में दिए गए हर घर नल कनेक्शन में आज तक एक बूंद पानी नहीं आया। जिससे वे सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट से ही पानी भरते हैं। गणेश भट्ट ने कहा कि कीर्तिनगर के सिरोला, डांग गांव में भी पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर पेयजल समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भट्ट ने बताया कि वार्ता के दौरान कीर्तिनगर तहसीलदार द्वारा जल निगम के अधिकारियों से बात कर एक सप्ताह में जांच समिति गठित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मौके पर सुरेन्द्र लाल, सोनी देवी, दिल्ला देवी, गोविन्द राम, प्रेम लाल, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, पुर्ननिर्माण कार्यों को सराहा
Next: जमीनी विवाद में युवक ने की ताई की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.