Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जमीन खाली कराने को रेलवे ने फिर दिया 1 हजार लोगों को नोटिस
  • नैनीताल

जमीन खाली कराने को रेलवे ने फिर दिया 1 हजार लोगों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से लगी जमीन को अपना बताते हुए रेलवे प्रशासन वहां बसे लोगों को हटाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। इसी प्रक्रिया के तहत रेलवे ने सोमवार को फिर से करीब एक हजार से ज्यादा लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। 15 दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
सोमवार सुबह सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर भूपेन्द्र सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में रेलवे की टीम वनभूलपुरा पहुंची। इस दौरान टीम ने इंदिरा नगर ठोकर में एक बोर्ड पर 1020 नोटिस चस्पा किए। ये नोटिस वार्ड नंबर 21 और 24 (इंदिरा नगर, गफ्फूर बस्ती, लाइन नंबर 17, चोरगलिया रोड आदि ) के 1020 घरों के लिए थे। नोटिस में रेलवे की भूमि में अतिक्रमण की बात कहते हुए 1020 घरों को 15 दिन में रेलवे की भूमि से हटाने को कहा गया है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के आसपास करीब साढ़े चार हजार अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया हुआ है। राज्य संपदा अधिकारी इज्जतनगर मंडल में इस मामले की सुनवाई हो रही है। इसी साल 8 जनवरी को राज्य संपदा अधिकारी ने 1581, फिर 1 अप्रैल को 500 से ज्यादा लोगों को बेदखली के नोटिस जारी किए। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर एक बोर्ड लगाकर रेलवे की भूमि में अतिक्रमण की बात कहते हुए नोटिस चस्पा किए थे। इसके बाद पूरा मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया था। इस दौरान सेक्शन इंजीनियर केएन पांडे, नायब तहसीलदार हरीश चन्द्र बुद्धिस्ट, आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार, जीआरपी सब इंस्पेक्टर नरेश कोहली, सर्वेयर चंदन सिजवाली, एसओ वनभूलपुरा प्रमोद पाठक आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने की श्रम मंत्रालय छोडऩे की पेशकश
Next: उपपा ने किया पूर्व अध्यक्ष स्व. संजय कुंडलिया की याद में श्रद्धांजलि सम्मेलन आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.