Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीन कब्जा मुक्त नहीं होने पर महिला बच्चों सहित चढ़ गयी पानी की टंकी पर
  • हरिद्वार

जमीन कब्जा मुक्त नहीं होने पर महिला बच्चों सहित चढ़ गयी पानी की टंकी पर

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
2.jpg

हरिद्वार। पुलिस और प्रशासन से जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार शिकायत कर चुकी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गयी और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। जिससे पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पुलिस और नायाब तहसीलदार के समझाने के बाद बामुश्किल महिला नीचे उतरी। उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। ज्वालापुर निवासी एक महिला ने कुछ भूमाफियाओं और पटवारी पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसी के साथ पुलिस और प्रशासन से भी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कई बार गुहार भी लगायी। महिला ने कुछ दिन पूर्व प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता कर पटवारी पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जमीन कब्जा मुक्त न होने पर आत्मदाह की चेतवानी दी थी। इसी के चलते महिला आज अपने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गयी और कूदने की धमकी देने लगी। महिला को बच्चों के साथ टंकी पर चढ़ा देख वहां मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और नायाब तहसीलदार ने महिला को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया, किन्तु महिला अपने इरादों से टस से मस नहीं हुई। महिला का आरोप है कि कुछ भूमाफियों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और राजस्व विभाग का पटवारी भी इस अवैध कब्जे में मिला हुआ है। जिसे हटाने को लेकर वह दर-दर भटक रही है। पुलिस और प्रशासन को कई शिकायतें करने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय तक गुहार लगाने के बावजूद भी न्याय नहीं मिल रहा है। पुलिस और नायाब तहसीलदार के समझाने और कार्यवाही के आश्वासन के बाद महिला बच्चों के साथ नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक व्यक्ति के खाते से 20 हजार की रकम साफ
Next: किसान-सरकार वार्ता में कानून वापसी की मांग पर अडिग किसान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.