Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी
  • देहरादून

जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होर्रावाला में फर्जी जमीन दिखाकर और जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर पंद्रह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी। इस मामले में कोर्ट के निर्देश पर सहसपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अमित शर्मा पुत्र सेवकराम शर्मा, निवासी अजबपुर कला धर्मपुर देहरादून ने कोर्ट में तहरीर देकर बताया कि अब्दुल रहमान पुत्र शरीफ अहमद, निवासी सहारनपुर यूपी हाल निवासी आजादनगर देहरादून से उनका जमीन को लेकर वर्ष 2019 में सौदा हुआ। जिसमें आरोपी अब्दुल रहमान ने उन्हें दस बीघा जमीन होर्रावाला थाना सहसपुर क्षेत्र में दिखाई। उक्त जमीन के अपने नाम पर दस्तावेज दिखाये। जिसके बाद आरोपी को बैनामे के तौर पर 15 लाख रुपये दिए। लेकिन उसके बाद आरोपी जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। लंबे समय तक जब आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं की तो जमीन के बारे में उसने तहकीकात की। तब पता चला कि आरोपी ने होर्रावाला में जो दस बीघा जमीन उसे दिखाई वह फर्जी है और किसी और की थी। यह भी पता चला की आरोपी ने जो दस्तावेज उसे दिखाये थे वे सभी फर्जी व कूटरचित दस्तावेज थे। इस संबंध में जब आरोपी से कई बार संपर्क किया और उससे रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे वापस देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस मामले में थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो मामला न्यायालय में पहुंचा। न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए सहसपुर थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसओ सहसपुर विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटनीतिक दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: युवक की मौत पर ससुराल पक्ष पर हत्या का केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.