Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • 10 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वाहन सीज
  • उत्तरकाशी

10 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। चुनाव आचार संहिता के बीच चिन्यालीसौड़ में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। धरासू पुलिस ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में यूटिलिटी वाहन से लाई जा रही 148 पेटी अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 10 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी प्रदीप कुमार राय ने टीम को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद उत्तरकाशी पुलिस अवैध शराब की सप्लाई को लेकर सक्रिय हो गई है। चुनावी मौसम है, लिहाजा वोटरों को लुभाने के लिए गांवों और चौबारों तक शराब की बोतलें पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच चिन्यालीसौड़ में देवीसौड़ आर्क ब्रिज के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यूटिलिटी वाहन से 148 पेटी अवैध शराब पकड़ी। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब को ग्रामीण वोटरों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपी यतेन्द्र पुत्र दीपलाल 27 वर्ष, ग्राम मल्ली व यशपाल सिंह परमार पुत्र अतुल सिंह 42 वर्ष, ग्राम बदाणगांव, चिन्यालीसौड़ को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। एसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि प्रभारी एसओजी अजय सिंह व उप निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में एसओजी और धरासू पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम में दीनदयाल सिंह रावत, रोहित कुमार, अमित कुमार, जसवन्त सिंह, औसाफ खान, सुनील राणा, काशीष भट्ट, पवन चौहान आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में बह रही महिला को बचाया
Next: जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.