Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जल्द की जाए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती
  • नैनीताल

जल्द की जाए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। प्रदेश में चार साल के अंतराल में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती न होने पर उत्तराखंड डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के आदेश के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रकिया शुरू नहीं हो सकी है। अभी तक वेबसाइट पर डाटा भी अपलोड नहीं किया गया है। जबकि नवंबर 2020 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। उन्होंने शिक्षकों की भर्ती जल्द करने की मांग की। शुक्रवार को उत्तराखंड डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार डीईओ हरेंद्र मिश्रा से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। बावजूद शासन-प्रशासन शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रहा है। प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। इसका असर विद्यालयों की छात्र संख्या पर भी पड़ा है। शिक्षकों के अभाव में अभिभावक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश नहीं करा रहे हैं। कहा कि नवंबर 2020 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। अप्रैल तक डाटा एंट्री पूरा करना निर्धारित था, लेकिन अब तक डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ है। इससे भर्ती प्रकिया शुरू नहीं हो पा रही है। उन्होंने सभी जनपदों के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक से उत्तराखंड शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने की मांग की है, ताकि भर्ती प्रकिया शुरू हो सके। डीईओ से मिलने वालों में पल्लवी, निर्मल, पवन, मुसुयूनी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट निर्णय के अधीन रहेंगी पुलिस विभाग में हुई पदोन्नति
Next: भारत की उम्मीदों को झटका, कैरेबियाई सुप्रीम कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.