Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जलाशय में डूबी बोलेरो, बाल-बाल बचे सवार
  • ऊधम सिंह नगर

जलाशय में डूबी बोलेरो, बाल-बाल बचे सवार

RNS INDIA NEWS 30/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। सरकारी पट्टी से गूलरभोज घूमने आए चार दोस्त एक बड़े हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। उनकी बोलेरो कार अनियंत्रित होकर जलाशय में घुस गयी। गनीमत रही कि समय रहते सवार लोगों ने बोलेरो के डूबने से पहले बाहर कूदकर जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ बाजपुर मौके पर दलबल के साथ पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो को जलाशय से बाहर निकाला गया।

सरकरा पट्टी निवासी प्रमोद पुत्र हेतराम, धर्मवीर पुत्र रोशन लाल व अप्पू निवासी रामजीवनपुर व उसका दोस्त मंगलवार को बुलेरो से गूलरभोज जलाशय घूमने आए थे। करीब 5 बजे घर वापसी के समय अप्पू कार चला रहा था। इसी बीच अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर जलाशय में घुस गयी। वाहन में सवार लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए डूबने से पहले ही कार से बाहर छलांग लगा दी। सूचना पर एसडीएम राकेश तिवारी व सीओ वंदना वर्मा मय फोर्स के मौके पर पंहुच गए। काफी मशक्कत के बाद बुलेरो को बाहर निकाला गया।

जलभराव से निजात को आईआईटी रुड़की या अन्य तकनीकी संस्थान करेगा सर्वे
रुद्रपुर। शहर में अक्तूबर 2021 में बारिश के बाद जल भराव की स्थिति पैदा हो चुकी थी। इसको लेकर विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। साथ ही स्थाई समाधान के लिए आईआईटी रुड़की अथवा किसी अन्य समकक्ष तकनीकि संस्थान से सर्वे कराने की मांग की है। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्या का समाधान निकालने के लिए बड़ी एजेंसी से सर्वे कराने के आदेश मुख्य सचिव को दिए हैं।

मंगलवार को सीएम को सौंपे पत्र में विधायक ने कहा कि अक्टूबर 2021 में भारी बारिश के बाद रुद्रपुर में लगातार दो दिन हुई बारिश से भारी तबाही मची थी। कई मकान गिर चुके थे हजारों लोगों को सड़क पर जीवन यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस आपदा में व्यापारियों एवं उद्योगपतियों करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। आपदा को याद करके आज भी लोग खौफजदा हैं। इस दौरान शिव अरोरा के प्रयासों ने सीएम ने लोगों की मदद को हरसंभव प्रयास किये थे। साथ ही समस्या के समाधान का भरोसा दिया था। वहीं विधानसभा चुनाव में विधायक ने इस समस्या के समाधान का वायदा अपने संकल्प पत्र में भी किया था। सार्वजनिक रूप से भी उन्होंने एलान किया था कि विधायक बनते ही इस समस्या का स्थायी समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसी को लेकर विधानसभा सत्र के पहले दिन विधायक ने सीएम से मुलाकात कर इस समस्या के समाधान की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल गृहों के कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
Next: रात में मशीन चलाने पर खड़िया खान मालिकों को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.