Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जालंधर में आर्मी वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 जवान घायल
  • राष्ट्रीय

जालंधर में आर्मी वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 जवान घायल

RNS INDIA NEWS 20/07/2024
rns featured image new

जालंधर (आरएनएस)। पंजाब के जालंधर में लुधियाना हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। एक निजी कंपनी के ट्रक से आर्मी का वाहन टकरा गया, जिसमें 6 जवान घायल हो गए। घायलों में सभी आर्मी के जवान हैं। घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह 6 बजे हुआ। हादसे के बाद निजी कंपनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि जालंधर के सूची पिंड के पास बने इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे पर एक आर्मी की गाड़ी पीएपी चौक से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। उसी वक्त उसी रास्ते से एक निजी कंपनी का ट्रक भी जा रहा था। हादसा इसी के ट्रक का टायर फटने की वजह से हुआ। टायर फटने की वजह से ट्रक बेकाबू हो गया और सडक़ पर बने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा रहे आर्मी के ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्मी का ट्रक पलट गया। हादसे में आर्मी के 6 जवान घायल हो गये। घायलों को लुधियाना आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना की जानकारी होते ही तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इसके साथ ही मामले की जांच जारी है।
दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सडक़ पर गिर गया, जिससे हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू नहीं करवाया जा सका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों को पुरानी एसीपी का लाभ जल्द देने की मांग
Next: कांवड़ यात्रा से पहले नशे की खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.