Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • लस्या महोत्सव 26 नवम्बर को
  • रुद्रप्रयाग

लस्या महोत्सव 26 नवम्बर को

RNS INDIA NEWS 15/11/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  विकासखण्ड जखोली के राजकीय इण्टर कालेज बुढ़ना प्रांगण में 26 नवंबर को लस्या महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें रंगकर्मी डा.राकेश भट्ट द्वारा लोक नाट्य चक्र व्यूह मंचन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को लस्या गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी ने विज्ञप्ति में बताया है कि सेवानि.प्रधानाचार्य विजेन्द्र नेगी संरक्षक व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की अध्यक्षता में आयोजित लस्या महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल होंगे,जबकि क्षेत्र के वरिष्ठ सर्जन डा.महेश भट्ट व निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल मोटिवेटर स्पीकर होंगे। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र भण्डारी ने बताया है कि कार्यक्रम के आकर्षण उत्सव ग्रूप के डा.राकेश भट्ट द्वारा लोक नाट्य चक्र व्यूह के माध्यम से अभिमन्यु वध की प्रस्तुति दी जाएगी। भूपेंद्र भण्डारी ने बताया कि पहली बार आयोजित किया जा रहा लस्या महोत्सव में स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवल स्थानीय व्यापारियों व काश्तकारों के स्वयं के उत्पादित दाल,माल्टा,घी,झंगोरे की खीर, आलू के गुटखे,कोदे के बिस्कूट,सोयाबीन की नमकीन व चौलाई के लड्डू आदि परोसे जायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य कर रहे युवाओं को उनके माता-पिता सहित लस्या गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीडीहाट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना जारी
Next: बचाव अभियान की सारी उम्मीदें हाई पावर ड्रिलिंग मशीन पर टिकी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.