Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जल निगम की गलती का खामियाजा भुगत रहे जाखनदेवी के निवासी
  • अल्मोड़ा

जल निगम की गलती का खामियाजा भुगत रहे जाखनदेवी के निवासी

RNS INDIA NEWS 18/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जाखनदेवी क्षेत्र में हुए सीवर लाइन के कार्य में हुई खुदाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है। शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक धूल से भरी सड़क में लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बारिश पड़ती है तो यह सड़क कीचड़ से लबालब दलदल में तब्दील हो जाती है। गाड़ियां चलने से सड़क की धूल उड़ रही है जिससे सड़क पर पर चलना कठिन हो गया है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। स्थानीय से लेकर राह चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र को लोगों ने सम्बंधित विभाग से समस्या से निजात दिलाने की कई बार मांग की, लेकिन कोई प्रगति नहीं है। नगर की माल रोड में शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य जनवरी माह से शुरू हुआ था जिसे जनवरी माह में पूरा हो जाना था लेकिन कछुवा गति से चला कार्य फरवरी माह के समापन के साथ पूरा हुआ। सीवर लाइन, चैम्बर के लिए सड़क खोदी गई थी जिससे सड़क पर गड्ढे हो गए थे। सड़क पर कई लोग रपटकर चोटिल हुए लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं ली। बाद में कहीं जाकर कार्यदाई संस्था ने सड़क पर सोइलिंग करवाई। पूर्व में कहा जा रहा था कि जाड़े का मौसम बीतने पर सड़क की हालत सुधारी जाएगी। लेकिन अप्रैल माह का तीसरा सप्ताह पूरा होने को है लेकिन सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहाँ इस कार्य में बड़ी दिक्कत रही जहाँ सीवर लाइन की कार्यदाई संस्था जल निगम और लोक निर्माण विभाग के बीच सामन्जस्य नहीं बैठ पाया। जल निगम द्वारा सड़क के लिए दिए गए मुआवजे को लोक निर्माण विभाग ने कम बताया जिस पर विभागों ने इस पर वार्ता की जिसका निष्कर्ष निकला कि सड़क में डामरीकरण का कार्य जल निगम द्वारा करवाया जाएगा। लेकिन फ़िलहाल सड़क जस की तस है और लोग धूल में चलने को मजबूर हैं। यहाँ विभागों का उदासीन रवैया जनता के लिए दुखदाई होता जा रहा है। जाने कब विभाग कुम्भकर्णी नींद से जागेगा और जनता की सुनेगा और इस मार्ग की हालत सुधरेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मतदान के दिन खुले रहेंगे अस्पताल
Next: भाजपा नेता के भतीजे के घर हुए चोरी के प्रयास में मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.