Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेलों में खुलेंगी बेकरी यूनिट, बंदियों की मजदूरी बढ़ाई
  • देहरादून

जेलों में खुलेंगी बेकरी यूनिट, बंदियों की मजदूरी बढ़ाई

RNS INDIA NEWS 03/10/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य सरकार ने सभी जेलों में बेकरी यूनिट खोलने और बंदियों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का निर्णय लिया है। सचिवालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें वर्षों पूर्व बंदियों के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी में संशोधन पर विचार-विमर्श हुआ। सीएम धामी ने गृह विभाग के अफसरों को बंदियों का दैनिक पारिश्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए। अब कुशल बंदी को 67 रुपये के बजाय 85 रुपये,अर्द्धकुशल को 65 रुपये और अकुशल को 55 रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक के रूप में मिलेंगे। सभी जेलों में कुटीर उद्योग के रूप में बेकरी यूनिट खोलने की हरी झंडी भी दी गई, ताकि सभी बंदियों को काम मिल सके। दून में यह यूनिट इसी साल दो फरवरी से संचालित हो रही है। इसके अच्छे परिणाम आने के बाद अन्य जेलों में भी ये यूनिट खोलने का फैसला लिया गया। बैठक में संर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में अच्छी नस्ल की 10 गाय क्रय करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खुली जेल में शिविर की पांच बीघा भूमि पर विभिन्न प्रजाति के फलदार तथा औषधीय पौधों की पौधशाला की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण, देखरेख एवं खरीद की सभी व्यवस्था उद्यान विभाग करेगा। इस पौधशाला केंद्र से 50 से 60 बंदियों को श्रम मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने बंदियों के कौशल विकास के लिए कौशल विकास विभाग से ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश दिए। बंदियों की रूचि एवं योग्यता के अनुसार विद्युतकार, वेल्डर, कारपेंटर, सिलाई, बढ़ई जैसे व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 500 बंदियों ट्रेनिंग दी जाएगी। बंदियों के कपड़ों की धुलाई के लिए देहरादून और हरिद्वार कारागारों में लॉड्री मशीन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हरिद्वार जेल में पावरलूम उद्योग का आधुनिकीकरण किया जाएगा। कारागारों में निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए यदि विभागों को उत्पाद की गुणवत्ता और कीमत सही लगती है, तो क्रय करने की अनुमति दी जाएगी। फर्नीचर उद्योग के लिए इमारती लकड़ी की खरीद के लिए वन निगम से वार्ता करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव विजय कुमार यादव, आईजी जेल बिमला गुंज्याल, एआईजी यशवंत सिंह, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों के लिए दुनिया की दूसरी मलेरिया वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी
Next: राजकीय शिक्षकों की 8 अक्टूबर को दून में प्रदेशव्यापी रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.