Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजकीय शिक्षकों की 8 अक्टूबर को दून में प्रदेशव्यापी रैली
  • देहरादून

राजकीय शिक्षकों की 8 अक्टूबर को दून में प्रदेशव्यापी रैली

RNS INDIA NEWS 03/10/2023
default featured image

देहरादून। राजकीय शिक्षकों ने लंबित मांगों के हल को लेकर आर-पार का ऐलान कर दिया है। आठ अक्टूबर को दून में प्रदेशव्यापी रैली निकाल सरकार पर दबाव बनाएंगे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को आंदोलन का अल्टीमेटम पत्र भेज दिया है। चौहान ने बताया कि चार अगस्त को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में शिक्षकों के कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन एक मांग का समाधान नहीं हुआ। आंदोलन के पहले चरण में शिक्षकों ने विरोध स्वरूप बाहों पर काली पट्टियां बांध शिक्षण कार्य किया, पर शिक्षकों की मांगों को लेकर शासन से लेकर निदेशालय के अफसर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। चौहान ने कहा कि अब शिक्षकों को आठ अक्तूबर रविवार के दिन प्रदेशव्यापी रैली निकालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सभी जिलों के पदाधिकारियों को रैली में बड़े स्तर पर भागीदारी का आह्वान किया। रैली परेड मैदान से शुरू होगी और शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर वापस परेड मैदान में खत्म होगी। संघ के महामंत्री पैन्यूली ने बताया कि मुख्य मांगों में एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के प्रमोशन, 5400 ग्रेड पे को राजपत्रित घोषित करना, चयन प्रोन्नतमान में एक वेतनवृद्धि, तदर्थ शिक्षकों को भी ग्रेच्युटी का लाभ देने, स्थानांतरणों में हुई अनियमितताओं में संशोधन आदि प्रमुख हैं। पैन्यूली ने कहा कि हर माह स्कूलों में मासिक परीक्षाएं कराने के फैसले से छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके बजाय साल में चार बार ही मासिक परीक्षाएं होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेलों में खुलेंगी बेकरी यूनिट, बंदियों की मजदूरी बढ़ाई
Next: राशिफल 04 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.