Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मुकाबला शौकियाथल के नाम
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मुकाबला शौकियाथल के नाम

RNS INDIA NEWS 17/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में तूफानी क्लब शौकियाथल ने आरतोला को तीन विकेट से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मुकाबले के दौरान दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी और पूरे मैच में रोमांच बना रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर शौकियाथल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरतोला की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शौकियाथल की टीम ने अंतिम ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एलईडी टीवी, इलेक्ट्रिक केतली और क्रिकेट बैट सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर हरीश प्रसाद, हंसा दत्त भट्ट, दयाल पांडे, विजय कुमार, हरिमोहन भट्ट, खष्टी भट्ट, हिमांशु प्रसाद, पुष्कर राम, चंदन राणा, सुनील नाथ, कमल राणा, कृष्णानंद भट्ट, राजेश नाथ, केडी भट्ट, भगवान भट्ट, केसर सिंह, तारा पांडे और दान सिंह मेहता सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएल सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next: दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.