Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी दबोचा

RNS INDIA NEWS 17/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। युवती के साथ शारीरिक यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्लॉक के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शकील अहमद पर उसके साथ शारीरिक यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन करने, अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाने तथा उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद ग्राम बघौरी सितारगंज के खिलाफ धारा 64, 77, 78, 351(2), 329(4), 115 (2) बीएनएस व उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थाना नानकमत्ता में तैनात उप निरीक्षक प्रिंयका टम्टा मामले की जांच कर रही थीं। घटना के खुलासे को पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद ग्राम बघौरी सितारगंज बताया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया है। यहां टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल, विवेचक उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा, आरक्षी नवीन खोलिया, रविन्द्र धौनी, झिंगुरी राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मुकाबला शौकियाथल के नाम
Next: रिस्पना नदी किनारे बसे 116 परिवारों को नोटिस, आवंटित फ्लैट में होना होगा शिफ्ट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.