Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर महादेव एक माह तक घी से तैयार गुफा में रहेंगे तपस्यामय
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर महादेव एक माह तक घी से तैयार गुफा में रहेंगे तपस्यामय

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अल्मोड़ा जनपद स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के ज्योर्तिलिंग को परंपरा के अनुसार एक माह के लिए घी से ढक दिया गया है। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भोग पूजन के दौरान ज्योतिर्लिंग को 251 किलो गाय के घी को पानी में उबालकर शुद्ध रूप देते हुए गुफा का रूप देकर ढक दिया गया है। एक माह बाद संक्रांति के दिन शिवलिंग को भक्तजनों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल श्रद्धालु गुफा में तपस्यामय ज्योतिर्लिंग पर ही पूजन व जल अर्पित करेंगे। माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ मकर संक्रांति के दिन एक माह के लिए गुफा में तपस्या में लीन हो जाते हैं। प्राचीन परंपरा के अनुसार प्रत्येक माघ मास की संक्रांति के अवसर पर गाय के 251 किलो घी को खौलते पानी में उबालकर शुद्ध किया जाता है फिर उसे जटा गंगा नदी के ठंडे पानी में डालकर ठंडा किया जाता है। इसके बाद घी से ज्योर्तिलिंग को ढक कर गुफा का रूप दिया जाता है। माघ मास के अंत में, इस पवित्र घी को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। उस दिन गुफा रूपी घृत शिवलिंग को प्रसाद रूप में भक्तों को बांटा जाता है। इस दौरान जागेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालु घी से ढके गुफा रुपी शिवलिंग को जल चढ़ा सकते हैं, लेकिन ज्योतिर्लिंग के दर्शन नहीं कर सकते। मंगलवार को हुई पूजा के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट, नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, शुभम भट्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 जनवरी
Next: खाई में गिरी कार, 02 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.