Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जगन्नाथ रथ यात्रा में हरिनाम संकीर्तन से पूरा नगर कृष्णमय
  • देहरादून

जगन्नाथ रथ यात्रा में हरिनाम संकीर्तन से पूरा नगर कृष्णमय

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
default featured image

विकासनगर। पछुवादून क्षेत्र में पहली बार निकाली गई जग्गनाथ रथ यात्रा में हरिनाम संकीर्तन से पूरा नगर कृष्णमय हो गया। कैनाल रोड स्थित प्रचीन शिव मंदिर से निकली रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नाचते गाते भाग लिया। पछुवादून क्षेत्र में पहली बार जग्गनाथ रथ यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। रथ यात्रा में इस्कॉन समिति के भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर में भगवान जग्गनाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का भव्य श्रृंगार किया गया। रथ यात्रा को लेकर सुबह से पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। भक्त मंदिर में पहुंच कर पूजा कर रहे थे। दोपहर दो बजे मंदिर परिसर से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। मंदिर समिति और आयोजन समिति ने रथ यात्रा के लिए पहले से ही मार्ग निर्धारित किया हुआ था। कैनाल रोड से रथ यात्रा पहाड़ी गली से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची, जहां नगर के बाशिंदों ने भगवान पर पुष्प वर्षा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रथ यात्रा में भाग लिया। भगवान के रथ को खींचने के लिए हर कोई उत्साहित था। विधायक, पूर्व विधायक समेत नगर के बाशिंदों ने बारी बारी से रथ को खींच कर भगवान जग्गनाथ का आशीर्वाद लिया। मुख्य बाजार से डाकपत्थर तिराहा होते हुए रथ यात्रा मंदिर परिसर में ही समाप्त हुई। यात्रा में महंत रविंद्र नाथ पुरी, आयोजक स्वामी सर्वानंद गिरी परमहंस समिति के सदस्य, महंत योगानंद महाराज, विधायक मुन्ना चौहान, पूर्व विधायक नवप्रभात, राजकुमार रोहिला, नितेश अरोड़ा, रविंद्र राणा, अजय धमीजा, अरुण मित्तल, गोपाल मल्होत्रा, रूपा शर्मा, संजय किशोर, अलका धमीजा, रोशन नेगी, उपासना सिंह, मनीष चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता, उमाकांत अग्रवाल, सुमित्रा गोयल, अंकित कंसल, रोहित साहू, अमरजीत सिंह, दिनेश जायसवाल, राकेश कोहली, अजय धमीजा, टोनी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एई-जेई के नदारद मिलने पर बिफरे सीडीओ
Next: टोल टैक्स बढ़ने से महंगा हुआ दून-दिल्ली का सफर

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.