Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चार सूत्रीय मांगों पर पूर्व अर्धसैनिक कार्मिकों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

चार सूत्रीय मांगों पर पूर्व अर्धसैनिक कार्मिकों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-30 at 18.10.28_11zon

अल्मोड़ा। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल के कार्मिक शामिल हुए। बैठक में चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में अर्धसैनिक बलों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप लाभ देने और जिला स्तर पर प्रभावी कल्याण बोर्ड स्थापित करने की मांग उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ये मांगें न्यायसंगत हैं, लेकिन लगातार उपेक्षित की जा रही हैं। बैठक में प्रस्तावित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स बिल पर भी आपत्ति जताई गई। पूर्व कार्मिकों ने कहा कि उच्च पदों पर आईपीएस अधिकारियों की तैनाती से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए और उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों का सम्मान किया जाना आवश्यक है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। हल्द्वानी में घोषित पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन चार महीने बाद भी नहीं हो सका है, जबकि गैरसैंण में मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया गया था। जिला स्तर पर भी कल्याण बोर्ड के गठन की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर चिंता जताई गई। बैठक में सीजीएचएस सुविधा को लेकर भी समस्या उठाई गई। पूर्व कार्मिकों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह व्यवस्था अत्यंत जरूरी है, लेकिन इसके अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 मई के बाद बड़ा जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में मनोहर सिंह नेगी, टीडी शर्मा, के एस खनी, दीवान सिंह बोरा, आरपी जोशी, के एस अधिकारी, रमेश नेगी, चतुर सिंह, हरीश सिंह, नंदन सिंह, मदन मोहन, राम सिंह रजवार, हीरा सिंह, हीरा बल्लभ, गोपाल सिंह, महेंद्र कुमार मनराल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन दीवान सिंह बोरा और रूप सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 मार्च
Next: अतिक्रमण पर पुलिस की सख्ती, सड़क घेरने पर ठेकेदार के खिलाफ चालान

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.