Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत से जूझ रहे कारोबारी
  • देहरादून

कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत से जूझ रहे कारोबारी

RNS INDIA NEWS 29/03/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने ऋषिकेश जैसे पर्यटन वाले शहर को घुटनों पर ला दिया है। यहां होटल और रेस्टोरेंट का पूरा सिस्टम गैस पर निर्भर है। सुबह के नाश्ते से लेकर देर रात तक हजारों पर्यटकों के लिए खाना तैयार किया जाता है। बीते कुछ दिनों से ये पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है। जिन रेस्टोरेंट और ढाबों के पास पहले से अतिरिक्त सिलेंडर का स्टॉक नहीं था, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थनगरी में पिछले कई दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है। इसका असर तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और सप्लाई चेन में आई दिक्कतों की वजह से कई जगह कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता कम हो गई है। ऋषिकेश में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। किचन चलाने के लिए जरूरी गैस समय पर नहीं मिल पाने से कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। ऋषिकेश में कॉमर्शियल सिलेंडरों के कुल कनेक्शन 1790 है। पहले हर दिन दौ सौ सिलेंडर की सप्लाई होती थी। लेकिन अब छठें दिन यह सप्लाई हो पा रही है। जिससे दिक्कत बढ़ी है। जबकि ऋषिकेश में घरेलू सिलेंडर वाले 98 हजार उपभोक्ता हैं। पहले हर दिन चार हजार घरेलू सिलेंडर की सप्लाई क्षेत्र की दस एजेंसियों में होती थी, लेकिन अब मात्र दो हजार की सप्लाई ही हो पा रही है। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली का कहना है कि घरेलू सिलेंडर का प्रर्याप्त स्टॉक एजेंसियों के पास है। लगातार गैस वितरण हो रहा है। कॉमर्शियल गैस सप्लाई की सप्लाई भी धीरे धीरे सामान्य हो जाएगी। टैंट एवं मंडप व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवप्रसाद का कहना है कि शादी के साथ चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसमें सिलेंडर की अत्यधिक आवश्यकता बढ़ जाती है। लेकिन जिस तरह से सिलेंडर की समस्या बनी है। इससे दिक्कत बढ़ सकती है। बताया कि उन्होंने प्रशासन को मामले में पत्र भी भेजा है।डीजल भट्ठी के लिए लगा रहे दौड़कारोबारियों के अनुसार विभिन्न समारोह में खाना बनाने के लिए डीजल भट्ठी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कारोबारी जयपुर, बरेली, रामनगर, रुद्रपुर की दौड़ लगा रहे हैं। 35 हजार की भट्ठियों में मेहमानों के लिए खाना बनाया जा सकेगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन नागपाल का कहना है कि जो बुकिंग ले रखी हैं, उनका ही इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। लोग डीजल भट्ठी लेने जा रहे हैं। 27 से 35 हजार रुपये में भट्ठियां मिल रही हैं। चारधाम यात्रा के समय बड़ी संख्या में यात्री ऋषिकेश के होटल,आश्रम और धर्मशालाओं में विश्राम करते हैं। ऐसे में सिलेंडर न मिलने से दिक्कत आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के हमले से दुकानदार गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत
Next: कार मालिक पर गोली चलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.