Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जबरदस्ती बंद नहीं होगा दून : डीएम
  • देहरादून

जबरदस्ती बंद नहीं होगा दून : डीएम

RNS INDIA NEWS 18/09/2020
rns featured image new

देहरादून। दून में दो दिन के लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों का विवाद अब भाजपा वर्सेज कांग्रेस हो गया है। भाजपा से जुड़े व्यापारी जबरन दो दिन का लॉकडाउन करने पर अड़े हैं तो वहीं कांग्रेस से जुड़े व्यापारी अब किसी भी हालत में लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। जबकि जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने जबरन बाजार बंद करवाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। देहरादून में बाजार दो दिन के लिए पूर्णत: बंद रखने के लिए भाजपा का एक व्यापारी गुट इन दिनों पूरी कोशिश में लगा हुआ हैं। ये व्यापारी जबरन दो दिन के लॉकडाउन के लिए अड़े हुए हैं। जबकि भाजपा से ही जुड़े कई व्यापारी अब लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। क्योंकि उन्हें तो रोज दुकान खोलने पर ही कमाई करनी होती है और उनका परिवार पलता है। दून में वैसे भी रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार बंद रहता है। इसके बावजूद अगर एक दिन का और पूर्ण बंद कर दिया गया तो इन लोगों के समक्ष परेशानी खड़ी हो जाएगी। हालांकि भाजपा से जुड़े होने के चलते ये लोग खुलकर सामने भी नहीं आ सकते हैं। बडी दुकाने व शॉपिंग मॉल आदि चलाने वाले व्यापारियों को दो दिन के लॉकडाउन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इनके द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा दी जाती है लेकिन जो छोटे व्यापारी या दुकानदार हैं उनके लिए बड़ी समस्या हो जाएगी। रोज कमा कर घर चलाने वाले दुकानदार अभी तो साप्ताहिक बंदी में ही दिक्कत में आ जाते हैं तो ऐसे में दो दिन का लॉकडाउन उनके लिए जानलेवा साबित होगा। भाजपा गुट के इन व्यापारियों ने मेयर, डीएम और सीएम से इस बारे में मुलाकात की लेकिन लॉकडाउन पर सहमति नहीं मिलने पर इन व्यापारियों ने स्वयं ही दुकानें बंद रखने का निर्णय ले लिया। जिसका अन्य व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उधर कांग्रेस से जुड़े व्यापारी गुट ने लॉकडाउन की मांग को अनुचित करार दिया है। कांग्रेसियों ने इस संबंध में साफ किया है कि जब तक सरकार द्वारा लॉकडाउन पर फैसला नहीं लिया जाता है तो तब वे अपने दुकान या प्रतिष्ठान बंद नहीं करेंगे। कांग्रेसियों का कहना है कि कुछ चुनिंदा व्यापारी छोटे व्यापारियों की कमर तोडऩा चाहते हैं। ताकि वे बाजार पर अपना अधिकार जमा सकें। इसीलिए इनके द्वारा बाजार बंद करवाने को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। लॉकडाउन का समर्थन वे व्यापारी कर रहे हैं जिनके बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स और मॉल हैं। ऐसे में छोटे और मंझोले व्यापारियों के समक्ष रोजीकृरोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज आया कोरोना हजार से नीचे : मिले 868 कोरोना संक्रमित
Next: शराब गोदाम हटाने को सौंपा डीएम को ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.