Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जान को जोखिम में डालकर पुल पर आवागमन करने को मजबूर ग्रामीण
  • पौड़ी

जान को जोखिम में डालकर पुल पर आवागमन करने को मजबूर ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम बड़खोलू में ग्रामीणों के आवागमन के लिए नयार नदी पर बना पुल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। 35 साल बाद झूलापुल की स्थिति बड़ी भयावह बनी है। ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालकर पुल पर आवागमन कर रहे हैं। इस पुल से होकर ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरतों सहित शिक्षा व स्वास्थ्य के लिये सतपुली बाजार आते हैं। 2010 में नयार नदी में आयी भीषण बाढ़ की चपेट में आने से झूलापुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों ने आवागमन के लिए मोटर पुल की मांग सरकार से की। जिसके बाद 2013 में मोटर पुल की स्वीकृति मिली लेकिन 9 साल बीत जाने के बाद अभी तक मोटर पुल का निर्माण नहीं हो सका। मोटर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार आंदोलन व धरना प्रदर्शन भी किया गया। बीती 2 अक्टूबर को ग्रामीणों द्वारा सतपुली कांसखेत मोटर मार्ग पर बड़खोलू के समीप जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद कार्यदायी संस्था विश्व बैंक द्वारा ग्रामीणों को वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद जल्द पुल निर्माण करने का आश्वासन दिया गया। बीते मंगलवार को बड़खोलू निवासी 62 वर्षीय सतीश दास की इस पुल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि 2010 में पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद सरकार से मोटर पुल निर्माण की गुहार लगाई जा रही है लेकिन सरकार द्वारा अनसुनी की जा रही है। क्षतिग्रस्त पुल के कारण एक बुजुर्ग की मौत हुई। ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले समय में और भी घटनाएं हो सकती हैं। जिसके लिए सरकार को जल्द ही मोटर पुल का निर्माण करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीडीओ ने ली मेरी आंगनबाड़ी मेरी पहचान को लेकर समीक्षा बैठक
Next: हरिद्वार के अमन सिखोला ने बनाया न्यूयॉर्क इंटरनेशनल मैगजीन में स्थान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.