Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीडीओ ने ली मेरी आंगनबाड़ी मेरी पहचान को लेकर समीक्षा बैठक
  • पौड़ी

सीडीओ ने ली मेरी आंगनबाड़ी मेरी पहचान को लेकर समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

गोद ली गई आंगनबाड़ी के प्रति संवेदनशील रहें अफसर:  पांडे

पौड़ी। मेरी आंगनबाड़ी मेरी पहचान को लेकर सीडीओ ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। इस अभिनव प्रयास के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिये जाने के बारे में बैठक में चर्चा हुई। बैठक में जिला स्तरीय अफसरों ने हिस्सा लिया। जबकि ब्लाक स्तरीय अफसर व कार्मिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।  मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने अफसरों द्वारा गोद लिये गये 70 आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में जानकारी ली। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चे के जीवन की शुरूआती क्रियाकलापों की स्थली होती है। अफसर संवेदनशीलता, गंभीरता तथा व्यक्तिगत रूची लेते हुए बच्चों और कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन करें। केंद्रों पर अनुपूरक पोषाहार, स्कूल पूर्ण शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच तथा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा सुविधाओं को बेहतर तरिके से देने को कहा गया।   मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यदि व्यवहारिक रूप से तथा बच्चों की सुविधाओं के अनुकूल रूप से ठीक रहे तो आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट करें। जिससे शिक्षा विभाग की मूलभूत सुविधाओं का लाभ भी बाल विकास विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में प्राप्त हो सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देशित किया कि बाल विकास विभाग द्वारा तथा अन्य सहयोगी विभागों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर जो भी सुविधाएं दी जाती हैं उनकी सूची संबंधित गोद लेने वाले अधिकारियों से साझा करें तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी विभिन्न पंजिकाओं में विवरण दर्ज करने तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का प्रशिक्षण भी प्रदान करें। बैठक में डीपीओ जितेंद्र कुमार ने प्रेजेन्टेशन देते हुए विभाग द्वारा बच्चों, किशोरियों और धात्री महिलाओं के समुचित विकास के लिए चलायी जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया। कहा कि केंद्रों को गोद लेने वाले अधिकारी अपने विजन से आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोई बेहतर इनोवेटिव प्रयास भी कर सकते हैं। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु यदि कोई बेहतर आइडिया हो तो उसको भी शामिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र पर बच्चों और महिलाओं को जागरूक किया जा जाएगा। नोडल अधिकारियों को केंद्र में मेन्यू, टीकाकरण, पका भोजन, टेक होम राशन, संस्थागत प्रसव हेतु पंजीकरण, बाल लिंगानुपात सुधार से संबंधित कार्यों और इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच करनी होगी तथा उसकी अनुरूप अपनी रिपोर्ट दे सकते हैं। बैठक में डीडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य शिक्षाधिकारी आनंद भारद्धाज, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. डीएस बिष्ट, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके राय आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरबी पुल हादसे के बाद अलर्ट पर सरकार, प्रदेश के सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश
Next: जान को जोखिम में डालकर पुल पर आवागमन करने को मजबूर ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.