Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईरानी गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, ऋषिकेश में महिला से की थी ठगी
  • देहरादून

ईरानी गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, ऋषिकेश में महिला से की थी ठगी

RNS INDIA NEWS 15/01/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। ज्वेलरी लूट और धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने ईरानी गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्थे चड़े आरोपियों से नकली ज्वेलरी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि जीवनीमाई मार्ग निकट मॉर्डन स्कूल निवासी अरविंद जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत छह जनवरी की शाम उनकी पत्नी बाजार में सामान लेने गई थी। इसी बीच रेलवे रोड पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी पत्नी को बातों में उलझाकर आभूषण ठग लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस टीम ने 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उत्तराखंड की सीमा से सटे शहरों में संदिग्धों की पहचान संबंधित सूचना प्रेषित की गई। गुरुवार शाम को मुखबिर की सूचना पर नेपालीफार्म तिराहे पर दो बाइकों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मिसकिन पुत्र मंसूर अली निवासी हुसेनी कॉलोनी, छिदरी रोड, थाना गांधीगंज, जिला बीदर, कर्नाटक, मौसी खान पुत्र फिरोज खान निवासी चिनचाला, लाल बाड़ा थाना लालबाग जिला बुरहान, मध्यप्रदेश, शेख अबू तोराब पुत्र अख्तर अली निवासी हुसेनी कालोनी, छिदरी रोड, थाना गांधीगंज, जिला बीदर कर्नाटका के रूप में कराई है। दरोगा आशीष गुसाईं ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से असली ज्वेलरी के साथ नकली ज्वेलरी का बैग भी बरामद किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: चलती गाड़ी में लगी आग, साथ में दूसरी गाड़ी को भी लिया चपेट में
Next: फर्जी अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर का खुलासा, पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार का ईनाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.