Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी (आरएनएस)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा हेलगुगाड़ से करीब 200 मीटर आगे गंगनानी की ओर उस समय हुआ, जब गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। वाहन सड़क से करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

हादसे में मृतकों की पहचान 67 वर्षीय लक्ष्मी दामोदर रामटेककर और 77 वर्षीय दामोदर हरीराम रामटेककर, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

घायलों में 61 वर्षीय विमल कुमार और 54 वर्षीय उपासना, निवासी भुवनेश्वर (ओडिशा), तथा वाहन चालक 35 वर्षीय यशवीर, निवासी पंजाब शामिल हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
Next: आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.