Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इमरान खान के बेडरूम में जासूसी डिवाइस लगाने की कोशिश, बानी गाला का कर्मचारी गिरफ्तार
  • अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान के बेडरूम में जासूसी डिवाइस लगाने की कोशिश, बानी गाला का कर्मचारी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफवाहों के बीच उनकी जासूसी का प्रयास किया गया है। बानी गाला का एक कर्मचारी खान के कमरे में जासूसी उपकरण लगाने करने की कोशिश कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कर्मचारी को पूर्व प्रधानमंत्री के बेडरूम में उपकरण लगाने के लिए पैसे दिए गए थे। हालांकि, एक दूसरे कर्मचारी ने इसकी सूचना सुरक्षा टीम तक पहुंचा दी, जिसके बाद जासूसी के प्रयास को विफल कर दिया गया।
बानी गाला सुरक्षा दल ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की जासूसी करने की कोशिश की सूचना मिलने पर कर्मचारी को हिरासत में लिया। सुरक्षा दल ने उसे संघीय पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटनाक्रम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच सामने आया है। इससे पहले इस कथित खतरे को देखते हुए शहर के बानी गाला के आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

इमरान खान की जान को खतरा बता रहे पीटीआई नेता
पीटीआई के कई लोग दावा कर रहे हैं कि इमरान खान की जान को खतरा है। पीटीआई नेता शहबाज गिल ने कहा कि इस संबंध में हमने सरकार समेत सभी संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया है। गिल ने दावा किया, कर्मचारी पूर्व पीएम के कमरे की सफाई करता है। उसे जासूसी उपकरण लगाने के लिए भुगतान किया गया था। यह जघन्य और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे लोगों को जानकारी हासिल करने के लिए धमकाया जा रहा है। इस तरह की शर्मनाक हरकतों से बचना चाहिए। गिरफ्तार कर्मचारी ने कई खुलासे किए हैं, जिन्हें फिलहाल साझा नहीं किया जा सकता है।

इमरान खान को कुछ हुआ तो…
गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इससे पहले 23 जून को इमरान खान को जान से मारने की धमकी देने के दावों को खारिज कर दिया था। आंतरिक मंत्री ने कहा कि इमरान खान के खिलाफ कोई खतरे की चेतावनी नहीं है। इमरान खान को उसी स्तर पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की पेशकश की जा रही है, जब वह प्रधानमंत्री थे। इससे पहले, इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी ने कहा कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख को कुछ भी होता है, तो इस कृत्य को पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में कागज की भारी किल्लत, पाठ्यपुस्तकों पर संकट गहराया
Next: कलयुगी चाचा ने किया सगी भतीजी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.