Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इलाज में लापरवाही का आरोप, एसडीएम से न्याय की गुहार
  • ऊधम सिंह नगर

इलाज में लापरवाही का आरोप, एसडीएम से न्याय की गुहार

RNS INDIA NEWS 31/12/2022
rns featured image new

काशीपुर। निजी अस्पताल पर युवती के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। इधर, एसडीएम ने मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। शनिवार को उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग समिति के प्रदेश अध्यक्ष एमए राहुल और समाजसेवी भारत पराशर के नेतृत्व में दिव्यांगों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह से मुलाकात की। राजकिशोर उर्फ राजू ने बताया कि उसकी पुत्री कंगना को निमोनिया बिगड़ने के कारण मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप लागाया कि आईसीयू में इलाज में लापरवाही के चलते उसकी पुत्री का हाथ सूज गया और नीला पड़ गया था। पूरी रात बच्ची दर्द से कराहती रही। हालत गंभीर होने के बाद इलाज से इंकार कर निजी अस्पताल से मुरादाबाद के लिये रेफर कर दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में भी दो दिन दवाई करने के बाद उन्होंने नसें ब्लॉक होने के कारण हाथ काटने की बात कही और दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पुत्री का हाथ कटवाना पड़ा। वहां के डॉक्टरों ने भी इसे निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही बताई थी। आरोप लगाया कि जब पुलिस को मामले की तहरीर दी गई तो निजी अस्पताल के डॉक्टर फोन कर मानहानि का दावा करने की धमकी देने लगे। समिति ने मामले की जांच जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम से कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। यहां रामबाबू, अशोक गिरी, धर्मपाल, जयप्रकाश, मनोज कुमार, जाकिर हुसैन, विजेन्द्र, गौरव कुमार, रेखा रानी, मोहसीन, शिव ओम, स्वर्ण सिंह, सरोज पवन, रेणू अग्रवाल, मुन्रु सिंह, सुलेमान, मोना, प्रकाश, जयपाल सिंह, मनोज कुमार, राजु, राजेन्दरी, अरुणा आदि रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री पहुंचे शांतिकुंज
Next: सीडीपीओ आफिस से चोरी हुए माल समेत एक दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.