Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत
  • ऊधम सिंह नगर

हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई)के अध्यक्ष अशोक बंसल ने उत्तराखंड सरकार के हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य के लिए दूरगामी लाभकारी सिद्ध होगा। गुरुवार को प्रेस को जारी बयान में केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि हम उत्तराखंड सरकार के हाइब्रिड कारों के पंजीकरण शुल्क और वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह कदम न केवल राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी नई ऊर्जा देगा। हाइब्रिड कारें पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करती हैं, जिससे राज्य में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और हरित परिवेश को बढ़ावा मिलेगा। टैक्स छूट से उपभोक्ताओं को 3.5 लाख से पांच लाख रुपये तक की सीधी बचत होगी, जिससे राज्य में हाइब्रिड कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। पहले उपभोक्ता टैक्स बचाने के लिए अन्य राज्यों में गाड़ियों का पंजीकरण कराते थे, जिससे उत्तराखंड को जीएसटी में नुकसान होता था। अब इस छूट के बाद राज्य को जीएसटी से अधिक राजस्व मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के दर्शन, रुद्राभिषेक कर मांगा देश की समृद्धि का आशीर्वाद
Next: ऐंपण कला में दक्ष बनाने को दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.