Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होली पर कनखल में बवाल, चली तलवारें
  • हरिद्वार

होली पर कनखल में बवाल, चली तलवारें

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
rns featured image new

हरिद्वार। होली के दिन कनखल के जगजीतपुर में दो गुटों के बीच विवाद के बाद बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तलवारबाजी शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक के हाथ पर तलवार लगने से उंगली कट गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बवाल, मारपीट समेत अन्य धाराओं में आठ युवकों को नामजद करते हुए 18 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शिव विहार कॉलोनी जगजीतपुर निवासी अंकित सैनी पुत्र सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह अपने पड़ोसियों के साथ खड़े थे। आरोप है कि तभी एक कार में शानू सरदार, सत्यम जाट, रोहन राजपूत, पारस व शिवराज जाट और मोटर साइकलों में अनमोल चौहान, कुश सिंह निवासीगण जगजीतपुर के साथ 10 अज्ञात लोग पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने अंकित के साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। जब आसपड़ोस के लोगों ने आरोपियों को गाली देने से मना किया, तो शानू सरदार ने तलवार निकाल ली और अंकित सैनी पर हमला कर दिया। इससे अंकित की उंगली कट गई। बचाने आए नकुल राजपूत पर भी तलवार से वार किया। नकुल को गम्भीर चोट आई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार बताए जा रहे हैं। जगजीतपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र तोमर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 मार्च
Next: होली पर रुड़की के दो युवक गंगनहर में डूबे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.