Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। विकासनगर कोतवाली में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा, दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। कोतवाली विकासनगर में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 2023 में उसकी जान-पहचान डाकपत्थर क्षेत्र में काम के दौरान लोकिन्द्र जिनाटा से हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। शिकायत में आरोप है कि जनवरी 2026 में लोकिन्द्र उसे बहाने से दिल्ली और गुरुग्राम ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में सामाजिक दबाव और परिस्थितियों के चलते दोनों ने गुरुग्राम स्थित आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। बताया कि विवाह के बाद जब दोनों देहरादून लौटे तो लोकिन्द्र के परिवारजनों ने अंतरजातीय विवाह का विरोध किया और कथित रूप से 15 से 20 लाख रुपये तथा एक कार दहेज में लाने की मांग रखी।
पीड़िता का आरोप है कि दहेज न लाने पर उसके साथ लगातार मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के परिजन और रिश्तेदार लगातार उस पर दबाव बनाते रहे कि वह पति को छोड़ दे या मायके से बड़ी रकम लेकर आए। इसी दौरान पति द्वारा उससे करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर गायब हो जाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Next: बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.