Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी में डॉक्टर से तीन करोड़ रंगदारी की मांग, कक्षा 3 का छात्र निकला आरोपी
  • नैनीताल

हल्द्वानी में डॉक्टर से तीन करोड़ रंगदारी की मांग, कक्षा 3 का छात्र निकला आरोपी

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
default featured image

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड पर स्थित गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के डा. वैभव कुच्छल को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर तीन करोड़ की रंगदारी की मांग की गई थी और ऐसा नहीं करने पर बच्चा उठाने की धमकी दी थी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब धमकी देने वाला आरोपी कक्षा 3 का छात्र निकला। बच्चे का कहना है कि यह उसने प्रैंक करने के लिए अनजान नंबर मिला दिया था। हांलांकि डाक्टर पुलिस के इस खुलासे से सहमत नहीं हैं।

डा. वैभव कुच्छल ने पुलिस को बताया कि 9 मई को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था, पहली बार आवाज सुनने में लगा कि दूसरी तरफ से कोई बच्चा बात कर रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने फोन काट दिया लेकिन दुबारा फिर उसी नंबर से फोन आया और 3 करोड़ की रंगदारी की डिमांड करने लगा, साथ ही बात नहीं मानने पर बच्चे को उठाने की धमकी दी। कुछ समय बाद फिर उसी नंबर से फोन आया लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। भयभीत डॉक्टर के परिवार ने एसएसपी से संपर्क कर घटना से अवगत कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया और डा. को सुरक्षा मुहैया कराई।

मोबाइल नंबर की लोकेशन हापुड़ मिलने पर पुलिस टीम रवाना हुई। जहां एसओजी और कोतवाली पुलिस ने एक फर्नीचर करोबारी को गिरफ्तार किया। पुछताछ में यह बात सामने आई कि फोन करने वाला करोबारी का 10 वर्षीय बेटा है जो कक्षा तीन में पढ़ता है वहीं करोबारी व्यक्ति इस बात से अंजान था। जिसके बाद पुलिस दोनों बाप-बेटे को हल्द्वानी लेकर आई। पुलिस पुछताछ में बच्चे ने बताया कि सोमवार को माता-पिता घर पर नहीं होने की वजह से प्रैंक करने के लिए मां के नंबर से फोन किया। उसने टोनी कक्कड़ का गाना सुन रखा था। टोनी के ‘नंबर लिख’ शीर्षक वाले गाने में एक लाइन है, नंबर लिख 98971 हमको अंग्रेजी आती है कम, डम डिगा डम डिगा डम…। डा. कुच्छल का शुरुआती नंबर भी इसी तरह का है और मजाक-मजाक में उसने एक करोड़ की रंगदारी की बात कह दी।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश व देहरादून में 12 से 20 मई तक ये रेल गाड़ियां रहेंगी प्रभावित
Next: बैरियरों पर हो रही यात्रियों की चेकिंग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.