Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश व देहरादून में 12 से 20 मई तक ये रेल गाड़ियां रहेंगी प्रभावित
  • देहरादून

ऋषिकेश व देहरादून में 12 से 20 मई तक ये रेल गाड़ियां रहेंगी प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में ऋषिकेश व देहरादून में आगामी कुछ दिनों तक रेल गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी। हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन के मध्य पड़ने वाले रेल ब्रिज नंबर 28 पर 20 मई को गार्डर रखे जाने हैं। वहीं 12 से 20 मई तक मोतीचूर यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने ब्लाक लिया है। जिससे ऋषिकेश तथा देहरादून से संचालित होने वाली कुछ रेल गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच 20 मई को प्रातः 09:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक ट्रैफिक तथा ओएचइ ब्लाक लेकर ब्रिज नंबर 28 पर गर्डर रखने का कार्य किया जाएगा। जबकि 12 मई से 20 मई तक मोतीचूर यार्ड में पीएनआइ तथा एनआइ कार्य हेतु ब्लाक लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से ऋषिकेश तथा देहरादून से संचालित होने वाली रेल गाड़ियों पर इसका असर पड़ेगा।

बताया कि गाड़ी संख्या 12092 (काठगोदाम-देहरादून) व गाड़ी संख्या 12091 (देहरादून-काठगोदाम) तथा गाड़ी संख्या 04374 (देहरादून-सहारनपुर) व गाड़ी संख्या 04373 (सहारनपुर-देहरादून) 20 मई को निरस्त रहेगी। देहरादून से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12017 (नई दिल्ली-देहरादून) तथा गाड़ी संख्या 12018 (देहरादून-नई दिल्ली) हरिद्वार से देहरादून के मध्य 20 मई को निरस्त रहेगी। यह गाड़ी हरिद्वार तक ही जाएगी और हरिद्वार से ही संचालित होगी। वहीं ऋषिकेश से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 19031 (अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश) व गाड़ी संख्या 19032 (योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद) 20 मई को हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच निरस्त रहेगी। यह गाड़ी हरिद्वार तक ही पहुंचेगी और हरिद्वार से ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14229 (प्रयाग राज संगम-योगनगरी ऋषिकेश) 17 व 19 मई को योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार तक ही जाएगी। यह गाड़ी योग नगरी ऋषिकेश से हरिद्वार के मध्य निरस्त रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 14230 (योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम) 18 व 20 मई को योग नगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से प्रयागराज संगम के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी इन दो दिनों में योगनगरी ऋषिकेश व हरिद्वार के मध्य निरस्त रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर मुकदमा
Next: हल्द्वानी में डॉक्टर से तीन करोड़ रंगदारी की मांग, कक्षा 3 का छात्र निकला आरोपी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.