Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल: लोगों के घरों में निकल रहा पानी, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल: लोगों के घरों में निकल रहा पानी, डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

बिलासपुर/ऊना। बिलासपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां पर लोगों के घरों में पानी निकल रहा है, जिसको देखकर यहां हर कोई हैरान है। रौड़ा सेक्टर, सिनेमा कॉलोनी, लखनपुर, मेन मार्केट, डियारा सेक्टर, घुमारवीं, बैरी रजादियां, बरठीं समेत पूरे जिले से शिकायतें आ रही हैं। आखिरकार कारण क्या है इसका पता नहीं लग पाया है। लेकिन शहर के हर वार्ड में घरों से पानी निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय भी जायजा लेने निकले। उपायुक्त पंकज राय सहित आईपीएच के अधिकारियों ने एक साथ विजिट किया। जिसमें लोगों के घरों में जाकर सारे मामले को देखा जा रहा है। उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान हैं। इसी संदर्भ में उपायुक्त बिलासपुर ने तुरंत प्रभाव से इसकी जानकारी शिमला निदेशालय को भी दी है।

उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि ऊना में हाइड्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञों को भी पत्र लिखा गया और जल्द उनको बिलासपुर में विजिट करने को बोला गया है। उपायुक्त ने बताया कि संभवतः रविवार को टीम बिलासपुर पहुंचेगी और घरों में जाकर विजिट करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। उसके बाद पानी निकलने के कारणों के मुख्य बिंदु को पकड़ा जाएगा।

घरों में दीवारों से निकलने लगा पानी, लोग भयभीत
ऊना जिले के अलग-अलग भागों में घरों के फर्श और दीवारों से पानी निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोग भयभीत हैं। जल शक्ति विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से ऐसे क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा। कुठार खुर्द, बाथू, पालकवाह, टक्का, रामपुर, पंडोगा, पंजावर और गगरेट क्षेत्र में घरों से पानी निकलने के मामले सामने आ चुके हैं। इस घटना को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार यह घटना तापमान में हो रहे बदलाव की वजह से हो रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर घरों के फर्श और दीवारों से पानी निकलने के मामले सामने आ रहे हैं।

बिना बारिश के ही घरों में पानी निकलने की घटना के बाद से लोगों में तरह-तरह की अफवाहें फैलना भी शुरू हो गई है। कई इसे दैवीय प्रकोप से भी जोड़ रहे हैं। दूसरी तरफ इस प्रकार की घटनाएं मिलने पर प्रशासन की तरफ से शनिवार को विभिन्न स्थानों पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके का जायजा लेने के लिए भेजा गया। खुर्द कुठार स्थित मणिमहेश कॉलोनी के कुछ घरों में गुरुवार देर रात से घरों की दीवारों और फर्श से पानी निकलना शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि जिले में इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। इस घटना के बाद से लोगों के मन में किसी अनहोनी को लेकर डर पैदा हो गया है।

डरने की जरूरत नहीं : भवनेश शर्मा
जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ हाइड्रो जियोलॉजिस्ट भवनेश शर्मा ने कहा कि जिला भर में विभिन्न स्थानों पर घरों से फर्श और दीवारों से पानी रिसाव के मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए बदलता तापमान मुख्य कारण है। कहा कि जिस प्रकार से बीते कुछ दिनों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन रात के समय में तापमान कम रह रहा है इसके चलते जमीन में नमी रह रही है। दूसरी तरफ घरों में वेंटिलेशन की दिक्कत के चलते भी यह समस्या हो रही है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंडे से वार कर नदी में गिराया, फिर उतारा मौत के घाट, नौ गिरफ्तार
Next: होली के दिन हुई हत्या, 2 नेपाली युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.