Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गोल्डन कार्ड में बदलाव का सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया विरोध
  • नैनीताल

गोल्डन कार्ड में बदलाव का सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस। उत्तराखंड सेवानिवृत कार्मिक समन्वय समिति ने सरकार की ओर से गोल्डन कार्ड को हाइब्रिड मोड में संचालित करने और अंशदान में बढ़ोत्तरी करने संबंधी निर्णय का कड़ा विरोध किया है। बद्रीपुरा स्थित संघ भवन में आयोजित बैठक में सरकार के निर्णय के खिलाफ सभी संगठनों को लामबंद करने के लिए जनजागरण अभियान छेड़ने का ऐलान किया गया। वक्ताओं ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के देयकों के भुगतान में हो रहे विलंब पर भी कड़ा आक्रोश जताया। बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर कार्मिकों एवं पेंशनर्स के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से शुरु हुई गोल्डन कार्ड की योजना में पेंशन एवं वेतन से नियमित कटौती के बाद भी अब तक उन्हें बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है। बैठक में तय किया गया कि कैबिनेट के निर्णय का शासनादेश आने के तुरन्त बाद सभी कार्मिक एंव पेंशनर संगठनों की संयुक्त बैठक कर वृहद आन्दोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक समिति के मुख्य संयोजक नवीन कांडपाल की अध्यक्षता और विजय तिवारी के संचालन में हुई। बैठक को समिति के संरक्षक पीसी जोशी, पेंशनर्स एक्टिव टीम के मुख्य संयोजक रमेश चन्द्र पाण्डे, जेएस कन्याल, एलएम लोहानी, एलएस गौनिया, जेसी पाठक, बीएस गैड़ा, यतीश पंत, भुवन चंद्र पांडे, एससी पंत आदि ने सम्बोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे जाम करने में जिपं सदस्य समेत 222 लोगों पर केस
Next: महिलाओं के लिए क्लाउड किचन प्रशिक्षण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.