Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 1.03 किलो हीरोइन और 31.17 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

1.03 किलो हीरोइन और 31.17 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एसओजी ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 1.03 किलो हीरोइन और 31.17 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी पश्चिम बंगाल बॉर्डर से मादक पदार्थों की तस्करी कर ऊधमसिंह नगर जिले में महंगे दामों पर बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल कर रहने वाला है। बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के बाद एसओजी ने तस्करी के लोकल नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये और एसएसपी ने 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

मंगलवार को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि सोमवार की रात सूचना पर एसओजी व एडीटीएफ की टीम ने फ्लाईओवर के समीप चेकिंग की। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक टीम को देख भागने की कोशिश करने लगे। एसओजी ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर गांव पिपलिया-1 गदरपुर निवासी शुभांकर विश्वास से 10.50 ग्राम स्मैक, शीमलपुर थाना गाई गाटा परगना कलकत्ता पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत मजूमदार के पास से 502 ग्राम एमडीएमए (मिथाइल डाई ऑक्सी मेथेम्फेटामाइन) ड्रग्स व 10.40 ग्राम स्मैक और गांव फुलतला थाना हावड़ा कलकत्ता पश्चिम बंगाल निवासी खोकन गोलदार के पास से 502 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स व 10.27 ग्राम स्मैक बरामद की। एसओजी ने कुल ड्रग्स 1.03 किलो व 31.17 ग्राम स्मैक पकड़ी। जिसकी की कीमत 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में बताया कि बरामद मादक पदार्थ पश्चिम बंगाल से लाकर गदरपुर निवासी आरोपी शुभांकर विश्वास के जरिए महंगे दामों पर बेचते हैं। इसके अलावा ड्रग्स युवाओं को सप्लाई की जाती है। पुलिस का दावा है कि जिले में स्मैक व हेरोइन की कार्रवाई अब तक सबसे बड़ी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेर सिंह को मनाने कपकोट पहुंचेंगे पुष्कर धामी
Next: क्‍या हरक का राजनैतिक भविष्‍य सुरक्षित है….

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.