Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए होटल और रेस्तरां कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। विभागीय जांच में कर अनियमितताएं पाए जाने पर सात होटल एवं रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख रुपये की कर राशि जमा कराई गई। यह कार्रवाई राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर रुद्रपुर संभाग में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत की गई। संयुक्त आयुक्त स्मिता के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने 5 से 7 जून तक रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा और किच्छा क्षेत्र के 21 होटल एवं रेस्तरां प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों द्वारा वास्तविक बिक्री छिपाकर जीएसटी चोरी करने और अनुचित तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के मामले सामने आए। विभागीय अधिकारियों ने जांच के आधार पर सात कारोबारियों से मौके पर ही कर राशि जमा कराई। कार्रवाई के दौरान कुल 12.56 लाख रुपये का कर वसूला गया। संयुक्त आयुक्त स्मिता ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए होटल और रेस्तरां कारोबार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग के पास कुछ प्रतिष्ठानों के खिलाफ कर चोरी के ठोस साक्ष्य मौजूद हैं और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी चोरी करने वाले कारोबारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। विशेष अभियान में उपायुक्त वीर सिंह, रामलाल, संतोष कुमार, इशांक खान, गौरव कुमार पंत, उर्मिला पींचा, संदीप सिंह, रिंकन सिंह, अभिषेक ह्यांकी, राहुल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर
Next: होमगार्ड स्वयंसेवकों के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.