Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों ने 4 किमी बर्फ हटाकर आवाजाही की सुचारु
  • चमोली

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों ने 4 किमी बर्फ हटाकर आवाजाही की सुचारु

RNS INDIA NEWS 01/05/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की यात्रा तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, भारतीय सेना और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिसके तहत भारतीय सेना की 418 इंजीनियरिंग कोर के जवानों की ओर से हेमकुंड साहिब यात्रा के पैदल मार्ग पर 4 किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी है। जबकि अभी भी 2 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।
बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरु होने के बाद आगामी 25 मई को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट खोले जाने हैं। जिसे लेकर भारतीय सेना की 418 इंजीनियरिंग कोर के हवलदार हर सेवक सिंह के नेतृत्व में जवानों द्वारा इन दिनों यात्रा के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर 4 किलोमीटर तक बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। जबकि गुरुवार से यहां यात्रा मार्ग पर पैदल मार्ग के साथ ही घोड़ा-खच्चर मार्ग से भी बर्फ हटाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घांघरियां में गुरुद्वारे में आवास के साथ ही पेयजल और विद्युत व्यवस्था को भी चाक-चौबंध करने का कार्य सेवादारों की ओर से शुरु कर दिया गया है। बताया कि ऊर्जा निगम और संचार निगम की ओर से शुक्रवार तक घाटी में विद्युत और संचार की व्यवस्था सुचारु करने की बात कही गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायुसेना भर्ती को लेकर युवाओं को दी जानकारी
Next: अल्मोड़ा नगर में ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.